देवनानी ने किया इल्म्स संस्था के बैनर का विमोचन

Apr 9, 2026 - 14:53
 0
देवनानी ने  किया इल्म्स संस्था के  बैनर का विमोचन

खैरथल (हीरालाल भूरानी )   राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने आज आगामी 11 अप्रैल को होने वाली  पंचम वार्षिक लाइव 100 वें संगीतमय के  बैनर का विमोचन किया। 
 इंडिया इंटरनेशनल म्यूजिक लवर्स सोसायटी के संस्थापक डॉ लाल थदानी और जे एल एन मेडिकल कॉलेज की अतिरिक्त प्रधानाचार्य डॉ दीपा थदानी ने बताया  कि संस्था द्वाराविगत  5 सालों से हर माह बॉलीवुड कलाकारों की जयंती और पुण्यतिथि पर स्वरांजली  का आयोजन कर रही है और वर्ष में एक बार  संगीत साधकों के साथ वार्षिक लाइव कार्यक्रम का आयोजन करते  हैं । 
  उन्होंने बताया कि इस वर्ष संस्था द्वारा 11 अप्रैल को भव्य स्तर पर कार्यक्रम मनाया जा रहा है और संगीतमय कार्यक्रम की थीम है Music is Meditation and Therapy संगीत साधना है और असाध्य रोग का अचूक इलाज है ।
 इस अवसर पर संस्था के  अध्यक्ष गोपिंद्र पाल सिंह महासचिव एसीपी रिटायर्ड लोकेश त्रिपाठी सांस्कृतिक रवींद्र माथुर महिला  संयोजक कुमकुम जैन उप सचिव रवींद्र जोधावत कोषाध्यक्ष  एनके भार्गव, समीर गर्ग और  नरेश गर्ग ने विधानसभा अध्यक्ष देवनानी का माल्यार्पणकर स्वागत किया और संस्था की विस्तृत जानकारी दी।
 उल्लेखनीय है संस्था के समाजोपयोगी कार्यों के साथ साथ संस्थापक डॉ लाल थदानी और डॉ दीपा थदानी गीत संगीत नृत्य कार्यक्रमों के माध्यम से मानसिक अवसाद, डिप्रेशन, तनाव, सुसाइडल थॉट्स म्यूजिक थैरेपिस्ट के रूप में विशिष्ट पहचान बनाई है ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है