फुटपाथों पर ठेले-रेहड़ियों का हटाए अस्थाई कब्जे; गड़बड़ा रही यातायात व्यवस्था, प्रशासन की अनदेखी से हालात बन रहे गंभीर

Nov 14, 2025 - 13:41
 0
फुटपाथों पर ठेले-रेहड़ियों का हटाए अस्थाई कब्जे; गड़बड़ा रही यातायात व्यवस्था, प्रशासन की अनदेखी से हालात बन रहे गंभीर

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/ कमलेश जैन) कस्बे में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की अनदेखी ने स्थिति चिंताजनक बना दी । बार-बार शिकायत के बाद नगर पालिका प्रशासन हरकत में आया शुक्रवार को जालूकी रोड और कठूमर रोड पर फुटपाथों पर ठेले-रेहड़ियों का अस्थाई कब्जा नगर पालिका प्रशासन द्वारा हटाया गया। सफेद लाइनिंग के बाहर लग रहे पर्दे एवं समान लगे रहने से आमजन को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही थी।आलम यह है कई स्थानों पर फुटपाथ पूरी तरह गायब थे। दुकानदारों और चौपहिया वाहनों ने जगह घेर रखी है। लोगों को फुटपाथ पर जगह नहीं मिलने से सड़क पर चलना पड़ता है, जिससे हर कदम पर हादसे की आशंका बनी रहती है।  जिससे यातायात मार्ग संकरा हो जाता है।

सुबह-शाम स्कूल के समय और बाजार में भीड़ की स्थिति और गंभीर हो जाती है। दोपहिया वाहन, कारें और पैदलयात्री मुश्किल से एक-दूसरे को बचाते हुए निकलते हैं। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि यह स्थिति बड़े हादसे को आमंत्रण दे रही है। अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग सड़क दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण है।  अब तक नगर पालिका ने स्थाई रूप से कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। अतिक्रमण हटाओ अभियान के बाद कुछ ही दिनों में पुनः कब्जे दिखाई देने लगते हैं। आज हटाए  अस्थाई अतिक्रमण के दौरान नगर पालिका के कनिष्ठ अभियंता श्याम सुंदर पांडे हेमंत जांगिड़ , चेतराम मीणा, गुलाब मीणा, राजेश मीणा, विकाश शर्मा, मुनेंदर राजपूत , तस्लीम खान, मोनू वर्मा , नारायण सिंह आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................