मुख्यमंत्री पोर्टल 181 से प्राप्त शिकायत पर किराना स्टोर से देशी घी का लिया सैंपल

खाद्य सुरक्षा विभाग ने दो दुकानों पर की कार्रवाई

Nov 15, 2025 - 01:29
Nov 15, 2025 - 01:32
 0
मुख्यमंत्री पोर्टल 181 से प्राप्त शिकायत पर किराना स्टोर से देशी घी का लिया सैंपल

अलवर  (रितीक शर्मा ) गोलाकाबास.कस्बे मे खाद्य सुरक्षा अधिकारी अलवर के अधिकारियो ने मुख्यमंत्री पोर्टल से प्राप्त शिकायत के आधार पर एक किराना स्टोर की दुकान से देशी घी के सैंपल लेकर दो अलग अलग ब्रांड के करीब 50 लीटर देशी घी को जब्त किया तथा एक मिष्ठान भंडार की दुकान से मिठाई का सैंपल भरा जिससे दुकानदारों मे हड़कंप मच गया ओर दुकान बंद करके इधर उधर हो गए निरीक्षक दल के जाने के बाद शाम छ बजे राहत महसूस की ओर अपनी दुकाने खोली ।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी केशव गोयल ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे शुद्ध आहार मिलावट पर वार के विशेष अभियान के तहत कई जगह आशंका होने पर खाद्य सामग्री के सैंपल लिए जाते है तथा गोलाकाबास मे सोनू किराना स्टोर की नकली देशी घी बेचने की मुख्यमंत्री पोर्टल से कार्यलय को शिकायत मिली थी दुकान का मौके पर जाकर निरीक्षण करने पर डेयरी सरस व नमस्ते कृष्णा नामक देशी घी के सैंपल लेकर 50 लीटर देशी घी जब्त करके रखवाया गया तथा दुकान मे गंदगी मिलने पर नोटिस दिया गया तथा बस स्टैंड स्थित जोधपुर मिष्ठान भंडार का निरीक्षण करके मिठाई का सैंपल लिया गया 
इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी जयसिंह यादव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अशोक कुमार लखेरा सहित दुकान के कर्मचारी मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है