जयपुर नेशनल हाइवे-21 पर सडक सुरक्षा अभियान
हलैना (विष्णु मित्तल) जयपुर-आगरा नेशनल हाइवे-21 पर भरतपुर संभाग के आईजी कैलाश विश्नोई एवं जिला पुलिस अधीक्षक दिंगत आनन्द के निर्देशन में जिलेभर में सडक हादसे की रोकथाम को चलाए जा रहे सडक सुरक्षा एवं यातायात निमय की पालना अभियान के तहत खेडली मोड थाना के द्वारा आठ वाहनों का चालक कर जुर्माना वसूला गया। अभियान को मद्देनजर रखते हुए वाहन चालक भी यातायात के नियमों की पालना कर रहे साथ अभियान की सराहना भी कर रहे है।
खेडली मोड थाना के थाना प्रभारी राजेश खटाना ने बताया कि जिलेभर में ये अभियान जारी है,रविवार की सायं जयपुर नेशनल हाइवे-21 पर यातायात के नियमों की पालना नही करने के आरोप में आठ वाहनों का चालन किया और जिनसे जुर्माना वसूल कर रसीद अदा की। उन्होने बताया कि अभियान के दौरान वाहन चालकों को यातायात के नियमों की पालना करने तथा हेलमेट पहन कर दुपहिया वाहन,सीट बैल्ट पहन कर वाहन चलाना,सडक सुरक्षा अभियान में पुलिस का सहयोग प्रदान करने की अपील की जा रही है।

