वन विभाग की कार्यवाही: 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त, माफियाओ मे खलबली
हलैना (विष्णु मित्तल) वन विभाग के द्वारा उप वन सरंक्षक मानस सिंह एवं क्षेत्र के रेन्जर राजेश शर्मा के निर्देशन में जिलेभर में अवैध खनन और पेड कटाई की रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान के खेडली मोड वनपाल नाका क्षेत्र के गांव सैन्दली-निठार के पास खनन कार्य के आरोप में 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त किए गए है। रेन्जर राजेश शर्मा ने बताया कि खेडली मोड नाका टीम ने गत दिनों गांव सैन्दली-निठार के पाहाडियों में दबिश दी, जहां 3 ट्रैक्टर -ट्रॉली खनन कार्य करते नजर आए, जो वन विभाग की टीम को देख इधर-उधर हो गए। जिनके चालक व मालिकों ने स्वयं ही वन विभाग रेन्ज कार्यालय पर ट्रैक्टर -ट्रॉलियों को खडा कर गए। जिनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही जारी है। उक्त कार्यवाही से अवैध खनन के कारोबार से जुडे वन माफियों में खलबली मची हुई है।
रेन्जर राजेश शर्मा ने बताया कि वन विभाग की पहाडियों पर वनकर्मी नजर रखे हुए, जहां भी अवैध खनन नजर आता है, विभागीय कार्यवाही कर वाहनों को वन एक्ट के तहत जप्त कर जुर्माना वसूला जाता है। अभियान में हलैना वनपाल नाका के वनपाल नरेश सैनी, खेडली मोड वनपाल नाका के वनपाल रेणुबाला मीणा, डहरा मोड नाका के कार्यवाहक वनपाल महावीर सिंह और उनकी टीम सक्रिय भूमिका अदा कर रहे है। इधर वन प्रेमियों का कहना है कि गांव सुहारी, कोटकी, रायपुर, भौडागांव, मंसापुरा, वैर, घाटरी, सीता, मोरदा आदि गांवों की पहाडियों में खुलेआम अवैध खनन हो रहा है, जिससे वन पहाडियां उजड रही है और हरियाली भी गायब हो रही है। साथ ही वन्यजीवों को खतरा बना हुआ है।