बिजली समस्या को लेकर विधायक खींची से मिले ग्रामवासी
कठूमर (दिनेश लेखी)। ग्राम पंचायत तिगरिया के ग्रामवासियो ने विधायक रमेश खींची को बिजली समस्या को लेकर ज्ञापन दिया।
पंचायत समिति सदस्य वीरेंद्र चौधरी ने बताया कि ग्राम पंचायत वासियों ने किसानों को फसल के लिए सिंचाई में विद्युत विभाग से संबंधित आ रही समस्याओं को लेकर बुलाहेडा, बायडा, भवनपुरा, तिगरिया, रामनगर के किसान विधायक से मिले और अपनी विधुत समस्या के बारे मे लिखित रूप देकर अवगत कराया और बायडा जीएसएस पर नवीन ट्रांसफार्मर मशीन लगवाने के लिए अवगत करवाया। क्षेत्र के किसानों को पर्याप्त बिजली मिल सके और सही समय पर अपनी फसल की सिंचाई कर सके। इस दौरान विधायक ने मौके पर जिले के उच्च अधिकारियों से बात की और विधुत समस्या को जल्द निस्तारण करवाने के निर्देश दिए। सभी किसानों ने विधायक का आभार व्यक्त किया।