वानिकी एवं जैव विविधता विकास परियोजना का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

11 वन मण्डलों के 60 प्रतिभागियों को दिया प्रशिक्षण

Nov 19, 2025 - 13:31
 0
वानिकी एवं जैव विविधता विकास परियोजना का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) राजस्थान वानिकी एवं जैव विविधता विकास परियोजना के अंतर्गत वन विभाग के कार्मिकों, रेंज ऑफिसर, फोरेस्टर एवं प्रोजेक्ट फेसिलिटेशन के कार्मिकों के लिए जिले में दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश के 11 वन मण्डल इकाईयों से 60 प्रतिभागियों ने भाग लिया। 
उप वन संरक्षक वन्य जीव मानस सिंह ने बताया कि राजस्थान वन विभाग एवं फ्रांस सरकार के सहयोग से संचालित राजस्थान वानिकी एवं जैव विविधता विकास परियोजना के अंतर्गत वन विभाग के कार्मिकों, रेंज ऑफिसर, फोरेस्टर एवं प्रोजेक्ट फेसिलिटेशन के कार्मिकों के लिए जिले में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन होटल एसआरजी-इन में किया गया। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में भरतपुर, धौलपुर, करौली, अलवर, सवाईमाधोपुर एवं भीलवाड़ा सहित कुल 11 वन मण्डल इकाइयों से कुल 60 प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। 

सहायक वन संरक्षक सुरेश चौधरी के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों को फील्ड विजिट भी कराई गई। जिसमें डिजिटल टूल का उपयोग, ग्राम वन सुरक्षा एवं प्रबंध समितियों के गठन एवं उनकी कार्यप्रणाली के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान मानव वन्य जीव संघर्ष का प्रबंधन, विलेज माइक्रो प्लानिंग की प्रक्रिया, तथा स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से आजीविका संवर्धन, कृषि वानिकी गतिविधियों के प्रभावी प्रबंधन संबंधी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण सत्रों का संचालन राज्य स्तरीय सलाहकार जॉय दास गुप्ता, हेमंत दीक्षित एवं धर्मेंद्र गौतम द्वारा किया गया

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................