BLOs की असमय मौतें चिंता का विषय; चुनाव आयोग–सरकार करें निष्पक्ष जांच: टीकाराम जूली

Nov 20, 2025 - 01:22
 0
BLOs की असमय मौतें चिंता का विषय; चुनाव आयोग–सरकार करें निष्पक्ष जांच: टीकाराम जूली

राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष  टीकाराम जूली ने देश-प्रदेश में SIR के काम में लगे बीएलओज़ ( BLOs)  की असमय मृत्यु होने की ख़बरों पर गहरा दुःख प्रकट किया है।
बुधवार को एक संवेदनशील जनप्रतिनिधि के रूप में उन्होंने मांग की है कि इन सभी मामलों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए तथा कहा कि सरकार को इंसानियत को सर्वोपरि रखते हुए अपने कर्मचारियों की सुरक्षा व मानसिक स्थिति का ध्यान रखना चाहिए।
जूली ने राजस्थान में हुई मौतों पर कहा कि "SIR के काम में लगे दो BLO की असमय मृत्यु बेहद दुखद है। एक BLO की आत्महत्या एवं दूसरे की हार्ट अटैक से मृत्यु हुई है। दोनों के प्रारम्भिक कारणों में SIR के काम का दबाव होना सामने आया है।”
केरल और मध्य प्रदेश से भी ऐसी ही दुखद ख़बरें आई हैं। वहीं पश्चिम बंगाल में भी बीएलओ की आत्महत्या का समाचार है। वहां SIR शुरू होने के बाद से तकरीबन 28 लोगों की मृत्यु की खबर मीडिया में आई है।
राजस्थान के एक जिम्मेदार और संवेदनशील जनप्रतिनिधि के तौर पर जूली ने चुनाव आयोग और सरकार से इन मामलों को बेहद गंभीरता से लेने तथा पूरी निष्पक्ष जांच कराने की मांग की, ताकि यह पता चल सके कि SIR का काम कर रहे कर्मचारी मानसिक दबाव या वर्क प्रेशर में तो नहीं हैं। 
"चुनाव आयोग एवं राज्य सरकार को इसे गंभीरता से लेते हुए जांच करनी चाहिए कि SIR के काम से हमारे सरकारी कर्मचारी किसी मानसिक तनाव में तो नहीं आ रहे हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है