स्विग्गी डिलीवरी बॉय का मोबाइल छीनकर फरार हुए दोनों आरोपी गिरफ्तार
अलवर (अनिल गुप्ता)
अलवर शहर कोतवाली थाना पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देकर फरार हुए दो युवकों को दबोच लिया है। गौरतलब रहे कि घटना 16 नवंबर की है।
जब स्विग्गी में कार्यरत जुगल किशोर नंगली सर्किल से कंपनी बाग की ओर जा रहा था। इसी दौरान बाइक पर आए दो युवकों ने स्कूटी के हैंडल पर रखा उसका मोबाइल छीनकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने तुरंत कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और एएसआई इलियास के नेतृत्व में टीम का गठन किया। पुलिस ने तकनीकी व मानव सूचना के आधार पर आरोपी कृष्ण गवरिया निवासी खंडेलवाल स्कूल के पास तथा वसीम अकरम निवासी साठ फुट एनईबी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने मोबाइल छीनने की वारदात कबूल की है। पुलिस ने आरोपी कृष्ण से छीना गया मोबाइल भी बरामद कर लिया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

