दुर्घटनाओं में हताहत हुए मृतकों के परिजनों को अभी तक राहत नहीं दिया जाना दुर्भाग्यपूर्णःनेता प्रतिपक्ष जूली

अविलम्ब सहायता राशि दिए जाने के लिए मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

Nov 21, 2025 - 16:35
 0
दुर्घटनाओं में हताहत हुए मृतकों के परिजनों को अभी तक राहत नहीं दिया जाना दुर्भाग्यपूर्णःनेता प्रतिपक्ष जूली
जयपुर (राजस्थान) नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने पिछले दिनों में प्रदेश में हुई भीषण सड़क दुर्घटनाओं में हताहत और घायल हुए व्यक्तियों को राज्य सरकार द्वारा अभी तक सहायता राशि नहीं दिये जाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। 
जूली ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मांग की है कि सरकार को मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए पीड़ित परिवारों को तत्काल आर्थिक सहायता दी जानी चाहिए। 
उन्होंने कहा कि ऐसा देखा गया है कि इन हादसों के बाद पीड़ित परिवारों को दी जाने वाली सरकारी सहायता राशि विलम्ब से दी जाती है, इसके लिए पीड़ित परिवारों को लम्बे समय तक सरकारी विभागों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। 
जूली ने बताया कि 03 नवम्बर को हरमाडा में डम्पर से कुचलकर हताहत हुए लोगों के परिजनों को अभी तक राज्य सरकार द्वारा मुआवजा नहीं दिया गया है, उनके परिवारों को विभागीय अधिकारियों द्वारा एवं पात्र परिवारों को आयुष्मान (चिरंजीवी) दुर्घटना बीमा योजना के माध्यम से सहायता राशि प्रदान किये जाने बाबत् कहा गया है, जो कि न्यायोचित नहीं है।
जूली ने सरकार से आग्रह किया है कि ऐसे दुःखद प्रकरणों में सरकार को संवेदनशीलता दिखानी चाहिए और अविलम्ब सभी पीड़ित परिवारों को जैसलमेर और मतोड़ा हादसे की भांति यथाशीघ्र मुआवजा राशि जारी करनी चाहिए।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है