जाने माने अभिनेता धर्मेंद्र के आकस्मिक निधन पर अभय समाज द्वारा दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
खैरथल / हीरालाल भूरानी
सिनेमा जगत के होनहार एवं जाने-माने हर दिल पर राज करने वाले कलाकार श्री धर्मेंद्र जी के आकस्मिक निधन पर अभय समाज के कार्यालय में भावभीनी श्रद्धांजलि श्रद्धापूर्वक दी गई ।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष पंडित धर्मवीर शर्मा महामंत्री राजेंद्र प्रसाद शर्मा एवं महानिदेशक मनोज कुमार गोयल सहित सभी पदाधिकारी एवं कलाकार स्वयंसेवक उपस्थित थे जिन्होंने पुष्पांजलि देते हुए श्रद्धांजलि अपनी अर्पित की और प्रभु परमात्मा से समाज के सदस्यों ने प्रार्थना की कि उनकी आत्मा को प्रभु अपने चरणों में स्थान दें और उनके परिवार को एक दुख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करें ।