तहसीलदार से अवैध निर्माण रुकवाने की मांग की
राजगढ़(अलवर) अनिल गुप्ता
रैणी उपखंड क्षेत्र के मचाडी ग्राम के ग्रामीणों ने रैणी तहसीलदार को ज्ञापन देकर अवैध निर्माण को रुकवाने की मांग की है। ज्ञापन के सौंपें जाने पर तहसीलदार ने संबंधित पटवारी को मौके पर पहुंच कर समस्त दस्तावेजों के अलावा गैरकानूनी कार्य की कार्यवाही कर दस्तावेज पेश करने के आदेश दिए हैं।
ज्ञापन में बताया की माचाडी पटवार हल्का माचाडी तहसील रेणी जमाबंदी सम्वत 2074-2075 खाता संख्या 1088 खसरा नम्बर 1271 रकबा 0.17 है।कुल रकबा 0.17 हैक्टेयर आराजी भूमि पटवार घर माचाडी हिस्सा पूर्ण संस्था के नाम पर दर्ज है। भूमि राजस्व रिकार्ड में पटवार घर माचाडी के नाम पर दर्ज है। खसरा नम्बर पर कालू तर्फ विश्राम पुत्र भौरेलाल कब्जा करके पक्का निर्माण किया कर रहा है। भूमि के संबंध में कई बार निर्माण करने की मना की परन्तु निर्माण बंद को तैयार नहीं है।

