अपराध रोकथाम के लिए पुलिस को मिली नई ताकत, चार बोलेरो गाड़ियों को दिखाई गई हरी झंडी

Nov 25, 2025 - 12:55
 0
अपराध रोकथाम के लिए पुलिस को मिली नई ताकत, चार बोलेरो गाड़ियों को दिखाई गई हरी झंडी

अलवर (अनिल गुप्ता)
अलवर शहर पुलिस लाइन में मंगलवार को केंद्रीय मंत्री ने जिले की कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए चार नई बोलेरो गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
 ये सभी गाडियां राज्य वन मंत्री  एवं विधायक कोटे से ली गई हैं। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि जिले में बढ़ते अपराधों पर नियंत्रण के लिए संसाधनों का विस्तार बेहद जरूरी है। नई बोलेरो गाड़ियों के मिलने से पुलिस की गश्त क्षमता बढ़ेगी और अपराधियों पर सख्त शिकंजा कसा जा सकेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि इन वाहनों के चलते अपराध ग्राफ में और कमी आएगी।
वहीं राज्य वन मंत्री संजय शर्मा ने कहा कि एसपी निवास के बगल में हुई गो-तस्करी की घटनाओं और अन्य क्षेत्रों में बढ़ते आपराधिक मामलों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इन वाहनों के मिलने से पुलिस को गो-तस्करों पर लगाम कसने और त्वरित कार्रवाई करने में बड़ी सुविधा मिलेगी।
चारों बोलेरो गाड़ियां तत्काल प्रभाव से अलवर जिले की विभिन्न टीमों में तैनात की जाएँगी। जिससे पुलिस की प्रतिक्रिया समय और मैदान में मौजूदगी और मजबूत होगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................