ग्राम पंचायत दुजाना मे संविधान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन
पाली (राकेश कुमार लखारा) बुधवार को संविधान दिवस पर ग्राम पंचायत दुजाना में संविधान के प्रति निष्ठा, मूल्यों की रक्षा और कर्तव्यों के पालन के संकल्प के साथ विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्राम पंचायत भवन परिसर में विकास अधिकारी सुरेश सिंह राजपुरोहित ने कर्मचारियों व ग्रामीणों को संविधान की शपथ दिलाई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भारत का संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है और इसकी भावना को समझना तथा इसे व्यवहार में उतारना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। वही स्वच्छ मिशन ब्लाॅक समन्वयक विक्रमजी ने ग्रामीणों को संविधान, नागरिक अधिकारों, कर्तव्यों और मूल्यों के बारे मे विस्तार से समझाया। इस मौके CSC ई मित्र संचालक कांतिलाल, सहकर्मी छगनलाल, दुदाराम सहित कई गणमान्य ग्रामीणों उपस्थित रहे।