सभी कार्यकर्ता कांग्रेस के सच्चे सिपाही हैं, पार्टी से मिली जिम्मेदारी को ईमानदारी से निभाना है- मेवाड़ा

सांडेराव, बांकली, कोसेलाव, चाणोद व जवाई बांध मंडल की बैठक हुई, संगठन काे मजबुती प्रदान करने पर जाेर दिया

Apr 23, 2025 - 19:38
 0
सभी कार्यकर्ता कांग्रेस के सच्चे सिपाही हैं, पार्टी से मिली जिम्मेदारी को ईमानदारी से निभाना है- मेवाड़ा

सुमेरपुर (बरकत खान) विधानसभा क्षेत्र सुमेरपुर में कांग्रेस संगठन काे मजबूती प्रदान करने प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार सुमेरपुर विधानसभा प्रभारी मकसूद अहमद और विधानसभा प्रत्याशी हरिशंकर मेवाड़ा के मुख्य आतिथ्य व ब्लॉक अध्यक्ष नेपाल सिंह पावा के सानिध्य में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के 5 मंडलों में बैठक अायाेजित की गई। सांडेराव मंडल, बांकली मंडल, कोसेलाव मंडल, चाणोद मंडल व जवाई बांध मंडल की बैठक ली गई। बैठक में सांडेराव मंडल अध्यक्ष मूलसिंह पंवार, बांकली मंडल अध्यक्ष मनोहर परमार, कोसेलाव मंडल अध्यक्ष अर्जुन देवासी, चाणोद मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह देवड़ा व जवाई बांध मंडल अध्यक्ष छगन सोलंकी ने अपने-अपने क्षेत्र में कांग्रेस की स्थिति के बारे में अवगत करवाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताअाें काे साथ लेकर संगठन काे मजबुती प्रदान करने की बात कहीं।

प्रभारी अहमद ने संगठन को मजबूत करने का रोडमैप प्रस्तुत किया। विधानसभा प्रत्याशी हरिशंकर मेवाड़ा ने कहा कि कांग्रेस को बूथ स्तर पर मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया जा रहा है। उन्हाेंने कहा कि सभी पार्टी कार्यकर्ता कांग्रेस के सच्चे सिपाही हैं। पार्टी से मिली जिम्मेदारी को ईमानदारी से निभाना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि निष्क्रिय पदाधिकारियों को जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया जाएगा। उन्हाेंने पार्टी के साथ दाेगलापन दिखाने वाले कार्यकर्ताअाें पर कार्रवाई की बात कहीं। प्रत्येक कार्यकर्ता को जिम्मेदारी के साथ काम करना होगा। जाे सक्रिय कार्यकर्ता हैं उन्हें अाैर अधिक जिम्मेदारी साैंपी जाएगी ताकि एक बार फिर से संगठन काे मजबुती प्रदान करते हुए कांग्रेस की विचारधारा काे जन-जन तक पहुंचाते हुए अाने वाले नगर पालिका व पंचायत चुनाव में कांग्रेस का परचम लहरा सकें। ब्लाॅक अध्यक्ष पावा ने कहा कि बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठकों में सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है। इस माैके पर बलाना सरपंच शंभूराम मीणा, मानसिंह रामनगर, नंदेश्वर जोशी, सोहन गोमतीवाल, राजेंद्र सिंह जाखोड़ा, शैतान कुमार, कैलाश गोयल, भगवत सिंह हिंगोला, हनुमत सिंह, भूराराम देवासी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहें।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................