विधायक गोपीचंद मीणा की पहल से जहाजपुर को मिली 13.34 करोड़ की आधुनिक फल-सब्जी मंडी

Dec 1, 2025 - 10:53
Dec 1, 2025 - 10:54
 0
विधायक गोपीचंद मीणा की पहल से जहाजपुर को मिली 13.34 करोड़ की आधुनिक फल-सब्जी मंडी

जहाजपुर (मोहम्मद आज़ाद नेब) विकास के दावे अक्सर हवा में तैरते रहते हैं लेकिन जहाजपुर में तस्वीर कुछ और ही दिख रही है। विधायक गोपीचंद मीणा ने बिना ढोल-नगाड़े, बिना बड़े वादों के ऐसा काम करवा दिया जिसे लोग लंबे समय से सिर्फ सुन ही रहे थे। नगर पालिका क्षेत्र में आधुनिक फल एवं सब्जी मंडी निर्माण के लिए 13.34 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति जारी होकर क्षेत्र में नई ऊर्जा भर गई है।

बिना कहे काम, कहकर नहीं करके दिखाया

विधायक गोपीचंद मीणा के प्रयासों से मंजूर हुई इस योजना पर उन्होंने विपक्ष पर हल्का कटाक्ष भी किया। उन्होंने कहा “हम वो डायलॉग नहीं बोलते कि ‘जो कह दिया वो कर दिया’, हम तो वो काम करते हैं जो कहा भी नहीं… लेकिन कर के दिखा देते हैं।”नई फल-सब्जी मंडी से किसानों को बेहतर बिक्री वातावरण, व्यापारियों को सुविधाजनक ढांचा,और जनता को साफ-सुथरी, आधुनिक खरीद व्यवस्था मिलेगी।

विधायक मीणा ने कहा कि मंडी का निर्माण क्वालिटी के साथ तय समय में पूरा कराया जाएगा। यह कदम जहाजपुर को विकास की नई पटरी पर ले जाने की तैयारी है। यह निर्णय न केवल आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देगा बल्कि रोजगार, व्यापार और इंफ्रास्ट्रक्चर में भी नई संभावनाएं खोलेगा। क्षेत्रीय विकास की दिशा में यह पहल एक मील का पत्थर मानी जा रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है