हाफ डे बंद का असर मिला जुला, पुलिस प्रशासन हाय हाय के लगे नारे

Jan 29, 2025 - 13:32
 0
हाफ डे बंद का असर मिला जुला, पुलिस प्रशासन हाय हाय के लगे नारे

जहाजपुर (मोहम्मद आजाद नेब) प्रशासन द्वारा कल हटाएं गए अतिक्रमण के खिलाफ गोपाल गौशाला समिति के आह्वान पर हाफ डे बंद का असर मिला जुला रहा। पुलिस प्रशासन हाय हाय के नारे लगाते हुए रैली निकाल समिति ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। 

ज्ञापन में बताया गया गोमाता के संरक्षण के लिए संचालित गोपाल गौशाला के उपयोग में आ रही भूमि पर षडयंत्र पूर्वक भूमाफिया का कब्जा बता कर तोड़ फोड़ करने वाले अधिकारीयों के विरूद्ध कार्यवाही कि जाने एवम् उनको निलंबित करने के व गोमाता के लिये गोशाला के लिए भूमि आवंटन किये जाएं। करीबन 25 वर्षों से बनास नदी के तट के समीप चरागाह भूमि जो कि गोमाता के ठहराव एवम सरंक्षण हेतु समाज के सहयोग एवम शानिघ्य मे श्री गोपाल गोशाला समिति द्वारा गोशाला संचालित कि जा रही है यह गोशाला राज्य सरकार के निर्धारित नियमों के तहत पंजिकृत है  

महंत ललित राम जी महाराज, ईश्वर राम जी महाराज, गोशाला संरक्षक बालकृष्ण नागौरी, राम स्वरूप सोनी, एडवोकेट शशिकांत पत्रिया ने संबोधित किया। इस दौरान नगर के व्यापारी व नागरिक मौजूद थे‌।

चरागाह भूमि से अतिक्रमण हटाने को लेकर रावत खेड़ा सरपंच व ग्रामीण लगातार दे रहे थे ज्ञापन

ग्राम पंचायत रावत खेड़ा ने 27 सितंबर 2019 को तहसीलदार को पत्र लिखा जिसमें ग्राम पंचायत की भूमि का सीमांकन कर अतिक्रमण हटाने व 6 नवंबर 2019 को  उपखंड अधिकारी को पत्र लिखा जिसमें बताया गया था कि चारागाह भूमि पर गोपाल गौशाला सहित अन्य लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है जिससे मनरेगा योजना में स्वीकृत चारागाह भूमि पर पोधारोपण अवरूद्ध हो रहा है। 19 जुलाई 2023 में सरपंच केसर देवी बारठ ने उपखंड अधिकारी को पत्र लिखा जिसमें बताया गया कि रावत खेड़ा में स्थित चरागाह की भूमि पर गोशाला में पंचायत की समस्त आवारा गायों बैलों को लेने अध्यक्ष से प्रस्ताव रखे। ओर 29 मई 2024 को सरपंच ने विधायक गोपीचंद मीणा को पत्र लिखा जिसमें बताया गया कि पंचायत के राजस्व गांव जालमपुरा में गोपाल गौशाला के आसपास लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। 3 जुलाई 2024 को रावत खेड़ा, जालमपुरा, रघुनाथपुरा के ग्राम वासियों ने मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा जिसमें बताया गया कि ग्राम पंचायत रावत खेड़ा की बिलानाम आराजी संख्या 1154/3 रकबा 30.1978 किस्म चरागाह भूमि पर जहाजपुर के प्रभावशाली व्यक्तियों ने करीब 100 बीघा भूमि पर कब्जा कर कृषि कार्य कर रहे है जिसको हटाया जाए। विधायक गोपीचंद मीणा ने 28 जून को विधानसभा में तारांकित प्रश्न उठाया उसी की पालना में प्रशासन ने कार्रवाई की।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................