बोडा वाले हनुमान मंदिर पर विशाल भंडारे का 2 अप्रेल को होगा आयोजन
लक्ष्मणगढ (अलवर/कमलेश जैन) कस्बे के सैनी मोहल्ले के निकटतम पाड़ के पास बोडा वाले हनुमान मंदिर पर बुधवार को रामायण पाठ का आयोजन किया जा रहा है । आयोजक मंडल द्वारा लोगों से अपील की गई है कि हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर रामायण पाठ पूजन हवन के बाद कल 11:00 बजे से गुरुवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्रसादी पाकर धर्म लाभ अर्जित करें।
मंडल के जैकी खंडेलवाल ने बताया कि यह आयोजन कस्बे के धर्म प्रेमी लोगों के सहयोग से हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर 6वा विशाल भंडारा आयोजित किया जा रहा है।