कठूमर क्षेत्र में ‘ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडे’ अभियान का शुभारम्भ, स्कूलों में लगे विधिक जागरूकता शिविर

Apr 9, 2026 - 14:52
 0
कठूमर क्षेत्र में ‘ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडे’ अभियान का शुभारम्भ, स्कूलों में लगे विधिक जागरूकता शिविर

कठूमर (दिनेश लेखी) राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अलवर के निर्देशन तथा जिला एवं सेशन न्यायाधीश अनंत भंडारी के मार्गदर्शन में तालुका मुख्यालय कठूमर पर “ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडे” अभियान का शुभारम्भ किया गया। अभियान के तहत क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में विधिक जागरूकता एवं संवेदीकरण शिविरों का आयोजन किया गया।

तालुका विधिक सेवा समिति, कठूमर के अध्यक्ष एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश उदय सिंह अलोरिया की अध्यक्षता में नूतन उच्च माध्यमिक विद्यालय, बडौदाकान में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित हुआ। 
इसी क्रम में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अर्रुवा में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट युधिष्ठिर मीणा तथा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, खेरली में सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट राजीव जिंदल द्वारा शिविर आयोजित कर विद्यार्थियों को कानूनी जानकारी प्रदान की गई।

शिविर में अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश उदय सिंह अलोरिया ने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव एवं उनके कानूनी पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी। वहीं आदर्श विधिक सेवा केंद्र के योगेश चौहान ने विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम, 1987 के तहत मिलने वाली निःशुल्क कानूनी सहायता के बारे में विस्तार से बताया।
कार्यक्रम के दौरान आमजन की सुविधा हेतु विभिन्न हेल्पलाइन नंबर भी साझा किए गए, जिनमें राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली का टोल फ्री नंबर 15100, राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर का हेल्पलाइन नंबर 9928900900 तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अलवर का हेल्पलाइन नंबर 8306002102 शामिल हैं।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को कानूनी अधिकारों, साइबर सुरक्षा एवं निःशुल्क विधिक सहायता योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर न्यायालय के सहायक नाजिर विनोद टेलर, मनोज जैमन, पीएलवी अनुजा शर्मा, वीरेन्द्र कुमार, दीपक मीणा सहित नूतन विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक शर्मा, कर्मचारी महाराज सिंह सैनी, विद्यालय स्टाफ एवं लगभग 280 विद्यार्थी उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है