साइबर ठगी के उद्देश्य से मंगाई पार्सल द्वारा 400 सिम के साथ दो अपराधियों को रामगढ़ थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार

Dec 2, 2025 - 15:25
 0
साइबर ठगी के उद्देश्य से मंगाई पार्सल द्वारा 400 सिम के साथ दो अपराधियों को रामगढ़ थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार

रामगढ़ (अलवर/ राधेश्याम गेरा ) साइबर ठगी के उद्देश्य से मंगाई पार्सल द्वारा 400 सिम के साथ दो अपराधियों को रामगढ़ थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार।

पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी आईपीएस के निर्देश पर अलवर जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे साइबर संग्राम अभियान के अंतर्गत रामगढ़ थाना पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए साइबर क्राइम के उद्देश्य से मंगाई गई अन्य राज्यों से 400 मोबाइल सिम के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक अलवर द्वारा जिले में साइबर अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर सख्त कार्यवाही तथा आमजन को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से संचालित साइबर संग्राम अभियान के अंतर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कांबले शरण गोपीनाथ आईपीएस के सुपरविजन में थानाधिकारी, रामगढ़ पुलिस थाना अधिकारी डॉ बिजेंद्र सिंह  के नेतृत्व में टीम द्वारा अन्य राज्यों से साइबर अपराध के उद्देश्य से मंगवाई गई 400 मोबाइल सिम के साथ दो आरोपियों जुनैद पुत्र नसरू उम्र 26 वर्ष जाती मेव निवासी अलावडा़ तथा जुबेर पुत्र नूरबक्श उम्र 30 वर्ष 
निवासी मिलकपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एयरटेल वोडाफोन तथा जिओ कंपनी की कुल 400 मोबाइल सिम बरामद की हैं, आरोपियों द्वारा सिम पूर्वोत्तर राज्यों से साइबर अपराध में उपयोग करने के लिए कोरियर से मंगवाया थी।
 पुलिस कार्यवाही :- पुलिस को सूचना मिली थी कि साइबर अपराधी अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में मोबाइल सिम मंगवा रहे हैं और पुलिस से बचने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं जिसके अंतर्गत वे पार्सल के माध्यम से भी सिम मंगवा रहे हैं। ताकि पुलिस से बचा जा सके। आरोपियों ने पार्सल प्राप्ति के लिए नाम, पता और मोबाइल नंबर जानबूझकर गलत लिखे थे। पुलिस को पार्सल में दर्ज मोबाइल नंबर भी किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड मिला। 
जब कोरियर कंपनी द्वारा डिलीवरी हेतु दिए गए नंबर पर फोन किया गया, तो आरोपी जुनैद और जुबेर पार्सल प्राप्त करने के लिए मौके पर पहुंचे। इसी दौरान पुलिस टीम ने दोनों को पार्सल सहित पकड़ लिया। पार्सल खोलने पर उसमें विभिन्न कंपनियों की 400 मोबाइल सिम बरामद हुई। इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के चलते पुलिस ने साइबर अपराध किए जाने से पूर्व ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिससे कई लोगों को संभावित ऑनलाइन ठगी का शिकार होने से बच गए। पुलिस द्वारा पूछताछ में सामने आया है कि ये सिम कार्ड साइबर अपराधियों को सप्लाई किए जाने थे, जिनका उपयोग साइबर क्राइम हेतु किया जाना था।
थाना अधिकारी डॉ बिजेंद्र सिंह  ने बताया कि साइबर संग्राम अभियान के अंतर्गत ऐसी अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों पर कड़ी कानूनी कार्यवाही जारी रहेगी। आमजन से अपील है कि संदिग्ध कॉल, लिंक एवं ऑनलाइन लेन-देन से सतर्क रहें, और किसी भी साइबर अपराध संबंधी सूचना तुरंत पुलिस को दें।

इस कार्यवाही को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में थाना अधिकारी डॉ विजेन्द्र सिंह, हैड कांस्टेबल प्रीतम सिंह, कांस्टेबल सुनील कुमार, कैलाश सिंह ,मूलाराम, रोहित कुमार ,राजवीर सिंह,सहरून खान शामिल रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है