स्टेट वालीबॉल प्रतियोगिता के लिए टीम की घोषणा, 6 से 8 दिसम्बर तक मौलासर में होगी आयोजित

Dec 5, 2025 - 13:52
 0
स्टेट वालीबॉल प्रतियोगिता के लिए टीम की घोषणा,  6 से 8 दिसम्बर तक मौलासर में होगी आयोजित

झुंझुनूं (सुमेर सिंह राव ) जिला वालीबॉल संघ झुंझुनूं की ओर से स्टेट वालीबॉल के लिए टीम की घोषणा कर दी गई है। छात्र व छात्रा वर्ग की जूनियर स्टेट प्रतियोगिता डीडवाना के मौलासर में 6 से 8 दिसम्बर तक खेली जाएगी। छात्रा वर्ग की टीम के लिए उदयपुरवाटी निवासी मानवी टांक को कप्तान नियुक्त किया गया है। साथ ही टीम के लिए मैनेजर अंशु ढेवा , कोच विद्याधर जाखड़ व नाहर सिंह को नियुक्त किया गया है। 
जिला वालीबॉल संघ के सचिव महावीर सिंह जाखड़ ने बताया कि टीम में मानवी टांक कप्तान के अलावा मोनू ढेवा , अंजू कुमारी , अर्पिता कुमारी , रितिका , सीमा कुमारी , सोनम  खेरवा, यविका , हंसिका जांगिड़ , कुंजन , शिक्षा व स्नेहलता को शामिल किया गया है। 
इस प्रतियोगिता के आधार पर नेशनल प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों को चयन किया जाएगा। इसी प्रकार संघ ने जूनियर छात्र वर्ग के लिए भी टीम की घोषणा कर दी है। टीम में सौरभ कस्वा को कप्तान नियुक्त किया गया है। इसके अलावा सौरभ सिंह ,सजीत कुमार , सौरभ , अजय सिंह महला , अशोक नुनियाँ , अजय काला , ईशान शर्मा , रोबिन सिंह , आशीष कुमार , राघव व विनीत मांजू को शामिल किया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................