जनता की लड़ाई हम सब मिलकर लड़ेंगे- जाटव
हलैना (विष्णु मित्तल) आंल इंडिया कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर विशेष गहन पुनरीक्षण (एस आई आर) प्रक्रिया में वोट चोरी रोकने तथा वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान को लेकर दिल्ली में 14 को प्रस्तावित की तैयारीयो लेकर हलैना क्षेत्र के गांव झालाटाला व अमोली टोल प्लाजा निकट पूर्व कैबिनेट मंत्री भजनलाल जाटव कार्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ता बैठक हुई। जिसके मुख्य अतिथि करौली-धौलपुर क्षेत्र के सांसद व पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे भजनलाल जाटव रहे।
सांसद जाटव ने कहा कि भाजपा और उसके सहयोगी दलों की सरकार दमनकारी नीति के खिलाफ हम सब को मिलकर लड़ना होगा। हमारे नेता राहुल गांधी हमेशा गरीबों की लड़ाई लड़ते है इसलिए 14 दिसंबर को अधिक से अधिक इंका कार्यकर्ता दिल्ली केलिए चले। साथ ही पूर्व कैबिनेट मंत्री भजनलालजाटव ने कांग्रेस जिला अध्यक्ष दिनेश सूपा पुनः अध्यक्ष बनने पर आभार भी व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि हमें डरने की जरूरत नहीं है । कांग्रेस आमजन के साथ है।कांग्रेस पार्टी वैर विधानसभा प्रभारी भगवान सहाय शर्मा कहा कि विधानसभा से हमेशा धरना प्रदर्शन में बढ़चढ़ भाग लिया है। सभी कार्यकर्ताओ को 14 दिसंबर को दिल्ली कूच करना है। इस अवसर पर कृषि उपज मंडी वैर, भुसावर, हलैना के निवर्तमान चेयरमैन तोताराम प्रधान,वैर एवं भुसावर पंचायत समिति के रहे उप प्रधान भुसावर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश मीना , कांग्रेस कमेटी शहर भुसावर के अध्यक्ष सतीश शर्मा, विनोद शर्मा प्रदेश प्रवक्ता ऋषि बदनपुरा,आशीष मालाहेडा, वैर के पार्षद मान सिंह सैनी,रामवीर मौलोनी,मुनीम धाकड़ ,राकेश रॉकी सिंह पथैना ,सरपंच विक्रम जाटव,धारा मीणा,छैलसिंह गुर्जर , युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राहुल गुर्जर प्रधान आदि मौजूद रहे।