गोविन्दगढ़ में पशु स्वास्थ्य शिविर आयोजित: 154 पशुओं का हुआ उपचार, पशुपालकों को उन्नत प्रबंधन-बीमा योजना का प्रशिक्षण भी मिला

Dec 8, 2025 - 13:31
 0
गोविन्दगढ़ में पशु स्वास्थ्य शिविर आयोजित: 154 पशुओं का हुआ उपचार, पशुपालकों को उन्नत प्रबंधन-बीमा योजना का प्रशिक्षण भी मिला

अलवर जिले के गोविन्दगढ़ ब्लॉक के पथरोडा गांव में पशु स्वास्थ्य जांच एवं बांझपन उपचार शिविर का आयोजन किया गया।

यह शिविर इब्तिदा संस्था और एक्सिस बैंक फाउंडेशन के सहयोग से चलाए जा रहे महिला आजीविका संवर्धन कार्यक्रम के तहत आयोजित हुआ।

गोविन्दगढ़ के वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रेमसिंह मीणा ने शिविर में कुल 154 पशुओं का उपचार किया। इनमें 52 बड़े पशु (भैंस और गाय) और 102 छोटे पशु शामिल थे।

गोविन्दगढ़ कोऑर्डिनेटर मूलचंद ने बताया कि शिविर के दौरान पशुपालकों को उन्नत पशु प्रबंधन, पशुओं के खान-पान, रख-रखाव और मौसमी बीमारियों से बचाव के तरीकों पर प्रशिक्षण भी दिया गया।इसके साथ ही, पशु बीमा योजना के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई और 12 किसानों के पशुधन का बीमा भी कराया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................