भरतपुर जिले की चिट्ठी का आकाशवाणी प्रसारण रविवार को
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) आकाशवाणी के जयपुर -अजमेर केंद्र से भरतपुर जिले की चिट्ठी का प्रसारण 14 दिसम्बर रविवार को सांय 6 बजकर 40 मिनिट पर रेडियो पर होगा।
आकाशवाणी के जिला प्रभारी शिवकुमार वशिष्ठ द्वारा तैयार की गई जिले की चिट्ठी में राज्य सरकार के सफल दो साल के कार्यकाल पर आयोजित किये जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित कार्यक्रमों, केंद्र व प्रदेश के मंत्रियों ,सचिवों के दौरे के दौरान आयोजित हुई गतिविधियों और बैठकों के साथ ही जिले के विकास को लेकर बनाई गई योजनाओं को शामिल किया गया है ।
चिट्ठी में आमंजन के हितार्थ सरकार की योजनाओं को पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने में जिला प्रशासन द्वारा किये जा रहे कार्यों के अलावा जिले में आयोजित खेलों , त्योहारों,धार्मिक आयोजनो, जागरूकता रैलियां को शामिल किया गया है।

