स्वामी लीलाशाह सेवा मंडल का वार्षिकोत्सव 27 से होगा शुरू

Dec 14, 2025 - 11:04
 0
स्वामी लीलाशाह सेवा मंडल का वार्षिकोत्सव 27 से होगा शुरू

खैरथल (हीरालाल भूरानी) स्वामी लीलाशाह सेवा मंडल का 33वां वार्षिकोत्सव 27-28 दिसंबर को स्वामी लीलाशाह कुटिया, बल्लभग्राम में धूमधाम से आयोजित किया जाएगा।     
सेवादार मुखी वासदेव दासवानी ने बताया कि समारोह की सभी तैयारियां पूरी गति से जारी हैं। कार्यक्रम के अनुसार 27 दिसंबर को सुबह 8:15 बजे आरती के साथ उत्सव का शुभारंभहोगा। 11:15 बजे स्वामी जी की कुटिया से विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो खैरथल के प्रमुख मार्गों से होती हुई वापस कुटिया पहुंचेगी। शाम 6:00 बजे आरती और 7:15 बजे भजन संध्या आयोजित होगी, जिसमें बेबी कशीस राजकोट पार्टी भजनों की प्रस्तुति देगी। 28 दिसंबर को सुबह बजे आरती, 9:15 बजे हवन तथा 10:15 बजे गौ माता की मूर्ति का अनावरण किया जाएगा। इसके बाद 11:15 बजे नवनिर्माण भवन का भूमि पूजन, दोपहर 12:15 बजे स्वामी 8:15

का कल्याण म्यूजिकल ग्रुप कार्यक्रम एवं 1:15 बजे आम भंडारा आयोजित होगा। शाम को 6:15 बजे महाआरती और 7:15 बजे रात्रि संगीत संध्या व प्रभात फेरी मंडली द्वारा भजन कीर्तन होगा। दासवानी ने बताया कि आदिपुर, पालनपुर, डिसा, अहमदाबाद, मुंबई, आगरा, जयपुर, नदबई, नैनीताल सहित देशभर से अनुयायियों के आने की संभावना है। ठहरने व भोजन की समुचित व्यवस्था की गई है। समिति ने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................