विश्वकर्मा युवा उद्यमी प्रोत्साहन योजना के तहत आवेदन आमंत्रित

Dec 26, 2025 - 13:29
 0
विश्वकर्मा युवा उद्यमी प्रोत्साहन योजना के तहत आवेदन आमंत्रित

खैरथल (हीरालाल भूरानी) प्रदेश के युवाओं को स्वरोजगार एवं उद्यमिता के नए अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा संचालित विश्वकर्मा युवा उद्यमी प्रोत्साहन योजना (VYUPY) के अंतर्गत पात्र युवाओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र, खैरथल-तिजारा के महाप्रबंधक दिलखुश मीणा ने बताया कि योजना के तहत अधिकतम 2 करोड़ रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। योजना में 25 प्रतिशत तक, अधिकतम 5 लाख रुपये का मार्जिन मनी अनुदान तथा 1 करोड़ रुपये तक के ऋण पर 8 प्रतिशत एवं 1 करोड़ से अधिक से 2 करोड़ रुपये तक के ऋण पर 7 प्रतिशत ब्याज अनुदान दिए जाने का प्रावधान है।
योजना हेतु आवश्यक दस्तावेज

  •  जनआधार कार्ड एवं आधार कार्ड की प्रति
  • एक पासपोर्ट साइज फोटो
  • परियोजना रिपोर्ट (प्रोजेक्ट रिपोर्ट)
  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  • संस्थागत आवेदकों हेतु पंजीयन प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र / दिव्यांगता प्रमाण पत्र / बुनकर / हस्तशिल्पी पहचान पत्र
  • अन्य आवश्यक दस्तावेज
  • SSO Portal पर VYUPY Desk के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन

उन्होंने बताया कि जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र खैरथल-तिजारा में RIPS-2024, भीमराव अंबेडकर राजस्थान दलित एवं आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना 2022, PMEGP, फर्म पंजीयन, एक जिला-एक उत्पाद (ODOP), MSME पॉलिसी सहित अन्य विभागीय योजनाओं के अंतर्गत लाभ प्रदान करने का कार्य भी सुचारू रूप से प्रारंभ हो गया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................