खैरथल में दिल्ली-रेवाड़ी अलवर रेपिड रेल परियोजना शुरू कराने की मांग; भाजपा मंडल और विकास मंच ने प्रधानमंत्री को भेजा पत्र

Dec 14, 2025 - 11:03
 0
खैरथल में दिल्ली-रेवाड़ी अलवर रेपिड रेल परियोजना शुरू कराने की मांग;  भाजपा मंडल और विकास मंच ने प्रधानमंत्री को भेजा पत्र

खैरथल (हीरालाल भूरानी)  भाजपा मंडल खैरथल और खैरथल विकास मंच ने प्रधानमंत्री, सांसद भूपेंद्र सिंह और हरियाणा के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर दिल्ली-गुरुग्राम-रेवाड़ी-खैरथल-अलवर रेपिड रेल परियोजना को तुरंत शुरू कराने की मांग की है। भाजपा मंडल उपाध्यक्ष मनोहरलाल परवाना और विकास मंच के अध्यक्ष श्याम लाल शर्मा ने बताया कि केंद्र सरकार के शहरी विकास मंत्रालय और एनसीआर प्लानिंग बोर्ड ने इस परियोजना का प्रस्ताव तैयार किया था। करीब 37 हजार करोड़ की लागत वाली इस परियोजना को 2022 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था। परियोजना में दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान सरकार की सहमति पहले ही मिल चुकी है और डीपीआर भी तैयार है। हालांकि, राजनीतिक इच्छाशक्ति की कमी और पूर्व सरकार के प्रयासों के अभाव में राजस्थान में कार्य अभी तक शुरू नहीं हुआ। सरकार ने हाल ही में धारूहेडा तक कार्य की स्वीकृति दी है, लेकिन खैरथल और अलवर तक परियोजना का विस्तार अविलम्ब करने की अपील की गई है। इन स्टेशनों से रोजाना हजारों व्यापारी, कृषक, नौकरीपेशा और पर्यटक दिल्ली आते-जाते हैं। पत्र में कहा गया कि परियोजना के विस्तार से स्थानीय नागरिकों को बड़े पैमाने पर लाभ मिलेगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................