सरकार के 2 वर्ष पुरे होने पर रक्तदान शिविर सोमवार को मकराना में
मकराना (मोहम्मद शहजाद)। राजस्थान सरकार के 2 वर्ष का कार्यकाल पुरे होने पर मकराना शहर के राजकीय उप जिला चिकित्सालय में सोमवार 15 दिसंबर को स्वेश्चिक रक्तदान शिविर का आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया जाएगा। मकराना उप जिला चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रामनिवास आँवला ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना है और आमजन में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
डॉक्टर आंवला ने बताया कि शिविर में प्रशिक्षित चिकित्सकों व नर्सिंग स्टाफ की देखरेख में सुरक्षित एवं मानक प्रतिक्रिया के अनुसार रक्त संग्रहण किया जाएगा। रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं की पहले स्वास्थ्य जांच की जाएगी ताकि किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्या ना हो। शिविर के दौरान रक्तदाताओं को आवश्यक परामर्श, अल्पाहार एवं प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जाएंगे।
खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ. महेन्द्र चौधरी ने मकराना एवं आसपास के क्षेत्र के युवाओं, सामाजिक संगठनों, सामाजिक संगठनों व आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान शिविर में पहुंचकर मानव सेवा में योगदान देने की अपील की। चौधरी ने कहा कि रक्तदान महादान है, एक यूनिट रक्त किसी की जान बचाने में अहम भूमिका निभा सकता है। चिकित्सालय प्रशासन ने शिविर की सभी तैयारियां पूरी कर ली है और आयोजन को सफल बनाने के लिए कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।