गुरु नानकदेव के प्रकाश पर्व पर लगाया रक्तदान शिविर, 98 लोगों ने किया रक्तदान
खैरथल (हीरालाल भूरानी ) सर्व समाज की युवा विंग की ओर से गुरु नानकदेव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर आयोजित 8वे स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 97 लोगों द्वारा स्वेच्छिक रक्तदान किया गया।
युवा नेता अधिवक्ता महेंद्र पाल सिंह टिंकू ने बताया कि मंगली कालोनी के गुरुद्वारा के समीप आयोजित शिविर में युवाओं ने बढ़ चढ़कर अपनी सेवाएं दी।
उन्होंने कहा कि अलवर ब्लड बैंक की टीम द्वारा शिविर में महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों ने भी बढ़-चढ़कर रक्तदान किया इसके अतिरिक्त विशेष रूप से लोकेश सेन ने 28वीं बार रक्तदान किया इनमें नरेश गुप्ता बंबोरा वाले द्वारा 56 वर्ष की आयु में भी रक्तदान किया जबकि हेमंत मिस्त्री ने 55 वर्ष की आयु में रक्तदान किया, शाहिद खान, विक्की अरोड़ा, अशोक जैन,बिरजू मयंक तनेजा लाभ सिंह परमजीत सिंह वरुण शर्मा गुरदीप सिंह अंग्रेज सिंह,अमित सैनी फलदीप सिंह कुलदीप पंजाबी जयप्रकाश सेन,मौलवी अब्दुल गफ्फार सचिन पंजाबी हरीश खजनानी सुंदर सिंह आदि ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया।