लियो क्लब खैरथल ने दिव्यांग बच्चों को ट्रैक सूट दिए
खैरथल ( हीरालाल भूरानी )कस्बे में बौद्धिक दिव्यांगजनों के कल्याणार्थ संचालित विशेष शिक्षण प्रशिक्षण व पुनर्वास केंद्र शिव ज्योति मनो विकास विद्यालय में लियो क्लब खैरथल द्वारा बौद्धिक दिव्यांग बच्चों को ट्रैक सूट उपलब्ध कराए गए। इस मौके पर लियो क्लब खैरथल की अध्यक्ष वनिता वलेचा, सचिव गुन अरोरा, उपाध्यक्ष नीतू गोयल और क्लब के अन्य सदस्य अमन गुप्ता, नरेंद्र गुप्ता, विपुल वलेचा और उमंग गुप्ता उपस्थित रहे।इस अवसर पर कौशल्यम् इंस्टिट्यूट के डिप्लोमा इन स्पेशल एजुकेशन के प्रशिक्षणार्थी व विशेष शिक्षक, प्रशिक्षक व बौद्धिक दिव्यांग बच्चे उपस्थित रहे और इस मौके पर संस्थान की सचिव पायल लाटा द्वारा लियो क्लब खैरथल को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। कार्यक्रम का संचालन देवेंद्र कुमार द्वारा किया गया।