कोसेलाव मे तीन दिवसीय प्रीमियर लीग KPL का आगाज, उद्घाटन मैच बजरंग वॉरियर ने जीता
पाली (राकेश कुमार लखारा) सुमेरपुर के कोसेलाव गांव में प्रीमियम लीग KPL ग्रामीण क्रिकेट मैच राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोसेलाव के पीछे वाला ग्राउंड में उद्घाटन मैच बजरंग वॉरियर व यंग स्टार के बीच में उद्घाटन मैच खेला गया जिसमें बजरंग वॉरियर टीम ने बाजी मारी। मैच में कुल 12 टीमें भाग ले रही है। भामाशाह आयोजन मंशाराम भाटी द्वारा मैच में टीमों की नि:शुल्क एंट्री रखी गयी और प्रत्येक टीम को टी शर्ट दिया गया। इस मौके पर प्रीमियर लीग के भामाशाह और आयोजनकर्ता मंशाराम भाटी प्रतियोगिता संचालन मंडल अजयपाल सिंह चौधरी, नरेंद्र सिंह घणा, किशोर माली, राकेश देवड़ा, भरत गेहलोत, कानसिंह राठौड़, रामरतन सोलंकी एडवोकेट, दिनेश राठौड़, दानाराम चौधरी, भीखसिंह डाबी, दिनेश प्रजापत, रमेश दमामी, मनरुपराम वैष्णव, किशोर सिंह अध्यापक, हिम्मतलाल रागी अध्यापक, मांगीलाल वैष्णव, दिनेश भाई मीणा, भावैश सैन, किशन चारण , किशोर चौधरी, सुरेश भार्गव, राकेश मेवाडा , लक्की मेवाड़ा, दिनेश प्रजापत , थानाराम भाटी , जयंतीलाल , शेर सिंह, नरपत सिंह, विक्रम पूरी , रफीक, हंसराज मेघवाल समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे।

