निजी बसों से कैरियर और सीढ़ियां हटाने के आदेश का अंतिम दिन, 1 जनवरी से कटेंगे चालान

Dec 30, 2025 - 13:47
 0
निजी बसों से कैरियर और सीढ़ियां हटाने के आदेश का अंतिम दिन, 1 जनवरी से कटेंगे चालान
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) लगेज के लिए बसों की छतों पर कैरियर और बसों की छत पर चढ़ने के लिए सीढ़िया नहीं हटी तो अब बसों का चालान और सीज करने की कार्यवाही होगी। इसके लिये प्रादेशिक परिवहन विभाग ने सभी बस ऑपरेटर, बस वाहन स्वामियों और बस चालकों को बसों की छत से कैरियर और चढ़ने के लिए सीढ़िया हटाने के निर्देश दिये हैं।
प्रादेशिक परिवहन अधिकारी इन्दू मीणा ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं सुरक्षित परिवहन हेतु विभाग द्वारा आदेश जारी किये गये हैं परन्तु बस ऑपरेटर्स द्वारा इसकी पालना सही प्रकार नहीं की जा रही है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा जारी किये गये आदेशों अनुसार 30 दिसम्बर अन्तिम दिवस है। 
जिला परिवहन अधिकारी अभय मुद्गल ने बताया कि समस्त बस आपरेटर्स को इसकी पालना सुनिश्चित करते हुये सुरक्षित परिवहन व्यवस्था हेतु विभाग का सहयोग करने के लिए सूचित कर दिया है। उन्होंने बताया कि इसकी पालना नहीं करने वाले वाहनों के विरूद्व 1 जनवरी 2026 से मोटर वाहन अधिनियमों के तहत सख्त कार्यवाही की जावेगी। उन्होंने समस्त बस ऑपरेटर को अपनी बसों की छत से कैरियत एवं बसों की छत पर चढ़ने के लिए सीढ़िया हटवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................