छात्राओं को साइबर सिक्योरिटी की दी जानकारी

Jan 4, 2026 - 13:46
 0
छात्राओं को साइबर सिक्योरिटी की दी जानकारी

खैरथल  (हीरालाल भूरानी)  राजकीय महाविद्यालय में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन साइबर सिक्योरिटी एवं रोड सेफ्टी की जानकारी दी गई। द्वितीय दिवस के कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यार्थियों ने एनएसएस के लक्ष्य गीत का गायन किया। जिसके बाद अंजली और मुस्कान ने स्वयंसेवकों को योग एवं जुबा करवाया। शिविर में स्वयंसेवकों ने डॉ. दीपक कुमार के नेतृत्व में श्रमदान करते हुए कॉलेज कैंपस एवं मैदान की सफाई की। बौद्धिक सत्र के दौरान स्वयंसेवकों को पुलिस टीम के पुष्पेंद्र सिंह, कोयल, दीपिका ने युवाओं को साइबर सिक्योरिटी एवं रोड सेफ्टी विषय पर जागरूक किया।   
पुलिस विभाग की ओर से आई टीम ने विद्यार्थियों को इंटरनेट को उपयोग में लेते हुए सावधानी बरतने के उपाय बताए, साथ ही किसी स्कैम या फ्रॉड होने के पश्चात उठाने वाले कदमों की जानकारी प्रदान की।इसके साथ ही उन्होंने रोड सेफ्टी विषय पर भी विद्यार्थियों को जागरूक किया। प्राचार्य डॉ. नीतू जेवरिया ने टीम का आभार व्यक्त किया एवं पुलिस टीम को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

 कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी साक्षी जैन ने किया। सांस्कृतिक सत्र में मुस्कान, कृष, साक्षी, नेहा, लक्ष्मी, कंचन, दिव्या, हिना, रिया ने साइबर सिक्योरिटी विषय पर विभिन्न कविताएं एवं भाषण प्रस्तुत किए तथा नेहा एवं खुशी ने लोकनृत्य की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में डॉ. सरस्वती मीणा, राजवीर मीणा, मीठालाल रैगर, विक्रम सिंह, आशीष शर्मा, सौम्या बारेठ, प्रभुदयाल उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................