अंता में मुस्लिम एजुकेशन अवार्ड प्रोग्राम 2025 संपन्न
अंता (शफीक मंसूरी ) ईदगाह कमेटी अंता की ओर से राज पैलेस अंता में मुस्लिम समाज की प्रतिभाओं के सम्मान में एजुकेशन अवार्ड प्रोग्राम का आयोजन किया गया
ईदगाह कमेटी के प्रवक्ता रईस अहमद और सदाकत अली ने बताया कि इस प्रोग्राम में वर्ष 2025 में 10वीं ,12वीं एवं डिग्री कोर्स में 75% से से अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभावान स्टूडेंट्स , हाफ़िज़ , आलिम, राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों, विभिन्न राजकीय सेवाओं में नियुक्त होने वाले कार्मिकों तथा विविध क्षेत्रों में अपनी सराहनीय सेवाएं देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे मंजूर अली दीवान तहसीलदार अंता ने अपने संबोधन में प्रशासनिक सेवाओं में अपना प्रतिनिधित्व बढ़ाने पर बल दिया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉ ग़ुलाम नबी डिप्टी रजिस्ट्रार राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय कोटा ने स्टूडेंट से लक्ष्य निर्धारित कर उसे हसिल होने तक कठिन परिश्रम करने पर बल दिया। विशिष्ट अतिथि मोहम्मद सादिक अंसारी नायब तहसीलदार, डॉ नय्यर अली और अताउर्रहमान इंजिनियर सुपरवाइजर ने अपने संबोधन में मुस्लिम स्टूडेंट्स के लिए राजकीय सेवाओं में भागीदारी बढ़ाने के लिए करियर काउंसलिंग को महत्वपूर्ण बताया साथ ही सम्मानित होने वाली प्रतिभाओं से और अधिक मेहनत करने पर बल दिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजकीय महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ फातिमा सुल्ताना और उपजिला चिकित्सालय अंता की डॉ इंशा राफिया ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम समाज के लिए आवश्यक हैं इनसे समाज की प्रतिभाओं को सम्मान मिलता है जो उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अंजुमन इत्तेहाद ए बहामी जिला बारां के सदर आबिद हुसैन अंसारी ने इस अवसर पर सभी सम्मानित होने वाली प्रतिभाओं को मुबारक बाद दी।
इस अवसर पर ईदगाह कमेटी के सदर हाजी रसूल मोहम्मद अंसारी ने प्रोग्राम कनवीनर नासिर हुसैन कुरैशी, सह कनवीनर नूरूल हसन और कमेटी के सदस्यों के सहयोग से सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अंत में सभी को धन्यवाद दिया।
प्रोग्राम का बेहतरीन संचालन करने के लिए प्रिंसीपल जावेद रईस को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अंता तहसील के कई प्रबुद्धजन एवं गणमान्य व्यक्ति एवं सम्मानित होने वाली प्रतिभाओं सहित सैंकड़ों लोग उपस्थित रहे।