अवैध खनन रोकने के दावे खोखले; राजगढ़ में रात के अंधेरे में बेखौफ अवैध खनन, ओवरलोड ट्रैक्टरों का तांडव

Jan 5, 2026 - 12:50
 0

राजगढ़ (अलवर/अनिल गुप्ता) सरकार भले ही अवैध खनन पर सख्ती के दावे कर रही हो, लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल उलटी नजर आ रही है। राजगढ़ कस्बे में रात होते ही अवैध रूप से खनन किए गए पत्थरों से भरे ओवरलोड ट्रैक्टर बेखौफ होकर सड़कों पर दौड़ते दिखाई दे रहे हैं। जान की परवाह किए बिना ये ट्रैक्टर तेज रफ्तार में कस्बे के मुख्य बाजारों से गुजरते हैं। कैमरों और निगरानी से बचने के लिए ट्रैक्टर गणेश पोल, चौपड़ बाजार होते हुए मांदरीन मोहल्ले से निकलकर डीएसपी कार्यालय के सामने से फर्राटा भरते नजर आए।

 हैरानी की बात यह रही कि इन ट्रैक्टरों को सुरक्षा देते हुए एक निजी कार भी साथ चलती देखी गई, जिससे अवैध खनन माफिया के मजबूत नेटवर्क का अंदाजा लगाया जा सकता है। एक ओर सरकार अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए कार्रवाई की बात कर रही है, वहीं दूसरी ओर राजगढ़ प्रशासन की आंखों में धूल झोंककर पत्थरों से भरे ट्रैक्टर कस्बे के मुख्य मार्गों से गुजर रहे हैं। ओवरलोड वाहनों की वजह से कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। आखिर कहां है इन्हें रोकने वाले जिम्मेदार?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................