दो बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत, दो गंभीर रूप से घायल
कठूमर (दिनेश लेखी) थाना क्षेत्र के लक्ष्मणगढ़ रोड पर पावटा मोड़ के पास मंगलवार को दो बाईकों की आमने सामने की भिड़ंत में दो जने गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनमें से एक को आगे रेफर कर दिया गया है।
कठूमर थाना पुलिस के द्वितीय थानाधिकारी गुलाब सिंह ने बताया कि दयालपुरा निवासी केशरदेव पुत्र सोहनलाल सैनी, मंगलवार शाम चार बजे लक्ष्मणगढ़ के सलारपुर के राजकीय प्राथमिक स्कूल के अध्यापक अपनी ड्यूटी से वापिस आ रहा था कि कठूमर की ओर से बाइक पर जा रहे हेमंत सिंह पुत्र किशन सिंह निवासी चितोकडी थाना नदबई जो नशे की हालत में बाइक चला रहा था ने पावटा मोड़ पर केशरदेव की बाइक में टक्कर मार दी।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एम्बूलैंस की सहायता से दोनों घायलों को कठूमर सीएचसी में भर्ती कराया जहां से सीएचसी प्रभारी डाक्टर जवाहर सिंह ने दोनों को गंभीर हालत में अलवर रैफर कर दिया।


