जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2026 के प्रवेश पत्र जारी
खैरथल (हीरालाल भूरानी ) सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 09 एवं 11 में प्रवेश हेतु आयोजित होने वाली लेटरल एंट्री जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2026 दिनांक 07 फरवरी 2026 (शनिवार) को निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
प्राचार्य के. के. जोशी ने बताया कि इस परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को निर्देशित किया गया है कि वे समय रहते प्रवेश पत्र डाउनलोड कर उसमें अंकित विवरणों की जांच कर लें।