खैरथल में मिठाई वितरण, वृक्षारोपण व कंबल वितरण के साथ मना यूको बैंक दिवस

Jan 7, 2026 - 13:26
 0
खैरथल में मिठाई वितरण, वृक्षारोपण व कंबल वितरण के साथ मना यूको बैंक दिवस

खैरथल (हीरालाल भूरानी)  कस्बे कीयूको बैंक के 84वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज यूको बैंक शाखा खैरथल में विविध सामाजिक व जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शाखा परिसर में उत्सवपूर्ण माहौल के बीच बैंक स्टाफ ने ग्राहकों को मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया और वर्षों से मिल रहे सहयोग के लिए आभार जताया। इस अवसर पर शाखा द्वारा वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ाते हुए बैंक ने दिव्यांग बच्चों को गर्म कंबल वितरित किए, जिससे जरूरतमंद परिवारों को सर्दी में राहत मिल सके। इसके साथ ही परशुराम कॉलेज एवं कौशल्याम कॉलेज में वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित कर विद्यार्थियों को बचत, डिजिटल बैंकिंग, साइबर सुरक्षा और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कॉलेजों के निदेशक संजय खंडेलवाल व प्रभाकर शर्मा ने बैंक की इस पहल को उपयोगी बताते हुए निरंतर ऐसे कार्यक्रम कराने पर जोर दिया।
शाखा प्रबंधक प्रदीप कुमार शर्मा ने कहा कि यूको बैंक केवल वित्तीय सेवाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के विकास में भी सक्रिय भागीदारी निभा रहा है। उन्होंने कार्यक्रम में सहयोग देने वाले ग्राहकों, कॉलेज प्रबंधन और स्थानीय नागरिकों का विशेष आभार व्यक्त किया। समारोह में स्टाफ सदस्य अंजना मीणा, आशीष मीणा, मुकेश भारद्वाज, दीपक प्रकाश, अरुण सिंह, दीपक प्रकाश व मुकेश भारद्वाज सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
ग्राहकों में घनश्याम सेठी, अनिल खंडेलवाल, देवेंद्र सेठी, मनोज, शक्ति सिंह, रोहिताश यादव, विक्रम शर्मा, शक्ति सिंह, रोहिताश यादव व विक्रम शर्मा सहित बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन बैंक की प्रगति व जनसेवा के संकल्प के साथ हुआ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................