भाँगड़ोली गांव में चल रहे नौ दिवसीय यज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा कार्यक्रम में कृषि मंत्री किरोड़ी मीणा ने मधुर भजनों पर किया नृत्य

Jan 7, 2026 - 13:46
 0
भाँगड़ोली गांव में  चल रहे नौ दिवसीय यज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा कार्यक्रम में कृषि मंत्री किरोड़ी मीणा ने मधुर भजनों पर किया नृत्य

थानागाजी (गोपेश शर्मा) थानागाजी के भाँगड़ोली गांव में  चल रहे नौ दिवसीय यज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा कार्यक्रम में कृषि मंत्री डॉ किरोड़ी मीणा पहुंचे, ग्रामीणों के द्वारा कृषि मंत्री का ढोल नगाड़ा के साथ स्वागत किया गया, इस मौके पर डॉक्टर किरोड़ी मीणा ने संबोधित करते हुए बताया की समय-समय पर सामाजिक भावनाएं बनाए रखने के लिए धार्मिक कार्यक्रम अनुष्ठान यज्ञ करना जरूरी होता है इसे आपकी भाईचारा बना रहता है, इस मौके पर करीब 1 घंटे तक रुके कार्यक्रम में कृषि मंत्री ने श्रीमद् भागवत कथा श्रवण के दौरान जो मधुर भजन चल रहे थे उनके ऊपर नृत्य किया, ग्रामीणों की समस्याएं सुनी, कार्यक्रम में भाजपा जिला पदाधिकारी भी मौजूद, इसके पश्चात डॉक्टर किरोड़ी मीणा जयपुर के लिए रवाना हो गए, जयपुर जाने से पूर्व थानागाजी  मे चक्रधारी एग्रोटेक  गोपेश शर्मा पत्रकार की  दुकान  के आगे अपना वाहन रोककर थानागाजी में खाद बीज विक्रेताओं के बारे में चर्चा की एवं क्षेत्र में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं हो इसकी जानकारी जुटाई, और आसपास किया कि थानागाजी में अगर किसी प्रकार की कोई भी समस्या आती है तो सीधा फोन घुमा कर  सुचना कर देना बाकी का काम मेरा है, इसके बाद कृषि मंत्री जयपुर के लिए रवाना हो गए इस मौके पर राजस्थान के कृषि एंव ग्रामीण विकास मंत्री डाक्टर किरोडीलाल मीणा के थानागाजी आगमन पर भाजपा नेता रोहिताश घांघल के नैतृत्व मे गुढा स्टैंड पर भाजपा कार्यकर्ताओ एंव ग्रामीणो  ने स्वागत किया इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरीशंकर खंडेलवाल, रामेश्वर मीणा सरपंच, प्रियंका शर्मा मंडल अध्यक्ष किशोरी , मुकेश शर्मा पूर्व मंडल अध्यक्ष , नानकराम मीणा , रामधन मीणा ठेकेदार, पूरण सैनी ,राजू मीणा , कमल शर्मा , महेंद्र बोहरा , रमेश मीणा पूर्व सरपंच, श्रीकिशन मीणा , राजेश , गोपाल, राहुल सहित सैकडो महिला एंव पूर्व मौजूद रहे

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................