बृज नगर को प्रदेश में आदर्श विधान सभा क्षेत्र बनाना हमारा संकल्प - जवाहर सिंह बेढम

Jan 7, 2026 - 13:45
 0
बृज नगर को प्रदेश में आदर्श विधान सभा क्षेत्र बनाना हमारा संकल्प - जवाहर सिंह बेढम

जन-भागीदारी से विकास का नया अध्याय: गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म का बृजनगर में मैराथन जन-संवाद

डीग (नीरज जैन) सरकार का असली उद्देश्य तभी पूरा होता है, जब विकास की रोशनी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। बृजनगर को प्रदेश का आदर्श विधान सभा क्षेत्र बनाना हमारा संकल्प है और यह तभी संभव है, जब सरकार और जनता मिलकर विकास का रोडमैप तय करें यह बात  प्रदेश के गृह, गौपालन, पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य विभाग राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने डीग जिले के बृजनगर में आयोजित नववर्ष स्नेह मिलन एवं वृहद जन-संवाद कार्यक्रम में कही।
मंत्री बेढ़म ने कहा कि  मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान और विकास कार्यों को गति देना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सभी कार्य गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ पूरे किए जाएंगे तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नववर्ष के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम केवल औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि बृजनगर के भविष्य को दिशा देने वाला लोक-मंथन साबित हुआ।
अपने संबोधन में गृह राज्य मंत्री बेढम ने बृजनगर के सर्वांगीण विकास के लिए तैयार किए गए ‘विजन डॉक्यूमेंट’ की रूपरेखा साझा की। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में सड़क, पेयजल, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाई गई है। सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाएगा।
कार्यक्रम में जिला कलेक्टर उत्सव कौशल भी उपस्थित रहे। उन्होंने मंत्री बेढ़म के साथ आमजन की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना तथा आश्वस्त किया कि प्रशासन विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता को सर्वोपरि रखेगा।
समारोह की विशेषता मंत्री बेढ़म की सहज और संवादपरक कार्यशैली रही। उन्होंने प्रोटोकॉल से ऊपर उठकर वरिष्ठ नागरिकों, युवाओं और समाजसेवियों से आत्मीय संवाद किया। बड़ी संख्या में उपस्थित मातृ-शक्ति, युवा, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और प्रबुद्ध नागरिकों ने इस जन-संवाद की सराहना करते हुए इसे बृजनगर के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत शुरुआत बताया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................