एनएसएस शिविर का समापन, आत्मनिर्भर भारत का लिया संकल्प; स्वयंसेवकों ने किया स्वैच्छिक श्रमदान, उद्यमिता और स्वरोजगार पर चर्चा

Jan 9, 2026 - 12:28
 0
एनएसएस शिविर का समापन, आत्मनिर्भर भारत का लिया संकल्प; स्वयंसेवकों ने किया स्वैच्छिक श्रमदान, उद्यमिता और स्वरोजगार पर चर्चा

खैरथल (हीरालाल भूरानी ) राजकीय महाविद्यालय में चल रहे सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर का समापन आत्मनिर्भर भारत की भावना को साकार करते हुए किया गया। शिविर के अंतिम दिन स्वयंसेवकों एनएसएस लक्ष्य गीत का सामूहिक गायन, योग और जुबा किया। इसके साथ ही महाविद्यालय में वॉलीबॉल ग्राउंड तैयार करने के उद्देश्य से स्वैच्छिक श्रमदान भी किया। कार्यक्रम में उद्यमिता पर विशेष ध्यान दिया गया। प्रतिष्ठित उद्यमी और पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अशोक डाटा और भाजपा नगर अध्यक्ष मनीष शर्मा ने विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर भारत की मूल भावना से परिचित कराया।
अशोक डाटा ने अपने अनुभव साझा करते हुए स्वयंसेवकों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया। महिला उद्यमियों के उदाहरण के माध्यम से छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. नीतू जेवरिया ने अतिथियों से महाविद्यालय के विकास में सहयोग की अपील की। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया और उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयंसेवकों को पुरस्कृत किया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................