रुक सकती है जनवरी माह की पेंशन; 23 प्रतिशत पेंशनर्स ने नहीं कराया अब तक सत्यापन
खैरथल (हीरालाल भूरानी ) सामाजिक सुरक्षा पेंशन में अब तक जिले में 77.78 लाख पेंशनर्स का वार्षिक सत्यापन हुआ है। जबकि 21 लाख से अधिक पेंशन पाने वाले लोगों ने सत्यापन नहीं कराया है। भौतिक सत्यापन का कार्य एक नवंबर 2025 से शुरू किया था। समाज कल्याण अधिकारी रमेश दहमीवाल ने बताया कि असत्यापित पेंशनर्स का जनवरी माह का भुगतान रोका जा सकता है।
जिले में कुल 1 लाख 9467 पेंसनर हैं जिनमें 81542 का सत्यापन हो चुका। किशनगढ़बास में 18416 में से 13558 ने, कोटकासिम में 16494 में से 13358, मुंडावर 27421 में से 23413, तिजारा में 32010 में से 19864 ने, अर्बन क्षेत्र में भिवाड़ी में 3556 में से 2650 ने, खैरथल में 3514 में से 2807, किशनगढ़बास में 2160 में से 1609, कोटकासिम में 1049 में से 844, मुंडावर में 2008 में से 1478, टपूकड़ा में 206 में से 157 तथा तिजारा 2633 में से 1804 ने सत्यापन कराया है।