बिजली विभाग के AEN-JEN ट्रैप: हर फाइल पर की 5000 की डिमांड; जेईएन का 3 KM पीछा किया
भरतपुर ACB ने 50 हजार की रिश्वत लेते बिजली विभाग के JEN और AEN को गिरफ्तार किया है। JEN को ACB की भनक लगी और वह स्कूटी से भाग खड़ा हुआ। टीम ने करीब 3 किलोमीटर पीछा कर JEN को पकड़ा गया। वहीं AEN को यूपी के आगरा जिले के किरावली से गिरफ्तार किया गया। परिवादी सरकार की योजना के तहत सोलर प्लांट लगाने का काम करता है।
AEN और JEN 5 हजार रुपए हर फाइल पर डिमांड कर रहे थे
ACB के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित सिंह ने बताया- शिकायतकर्ता सोलर इंस्टॉल करने का काम करता है। उसने कुछ सोलर इंस्टॉल किए थे। उसका मीटर शुरू होने के बाद सब्सिडी आना शुरू होती है। उसको अप्रूव करने के एवज में AEN और JEN 5 हजार रुपए प्रति फाइल की डिमांड कर रहे थे। इसका सत्यापन करवाया गया।

90 हजार में सौदा तय हुआ था - अमित सिंह ने बताया- पेंडिंग फाइलों को अप्रूव करने के लिए 90 हजार में सौदा तय हुआ। 50 हजार की रिश्वत लेते हुए बिजली विभाग के JEN अभिषेक गुप्ता और AEN मोहित कटियार को पकड़ा है। रिश्वत लेने के लिए JEN ने शिकायतकर्ता को अपने घर बिग्रेडियर घासी राम कॉलोनी (भरतपुर) बुलाया।
जैसे ही JEN अभिषेक गुप्ता को ट्रैप की भनक लगी वह स्कूटी लेकर अपने घर से भाग निकला। JEN का ACB की टीम ने लगातार पीछा किया। आखिर 3 किलोमीटर पीछा करने के बाद JEN पकड़ में आया।

AEN को यूपी से पकड़ा - अमित सिंह ने बताया- सत्यापन के दौरान रिश्वत की डिमांड की गई थी। शिकायतकर्ता इस समय आगरा जिले के किरावली में था। वहां से AEN मोहित कटियार को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों से पूछताछ की जा रही है। परिवादी केंद्र सरकार की योजना प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत सोलर प्लांट लगाते हैं।

नाले में कूदा JEN -JEN का जब ACB की टीम ने पीछा किया तो, JEN ACB की टीम से बचने के लिए 10 फुट गहरे नाले में कूद गया। जिससे उसके घुटनों में मामूली चोट आई। जिसके बाद ACB की टीम ने उसे पकड़ लिया। फिलहाल दोनों से पूछताछ की जा रही है।