जनसंवाद से मजबूत हो रहा भरोसा, हर समस्या का होगा त्वरित समाधान: बेढ़म

Apr 3, 2026 - 17:02
 0
जनसंवाद से मजबूत हो रहा भरोसा, हर समस्या का होगा त्वरित समाधान: बेढ़म

गृहराज्य मंत्री ने बेढम ने सिरथली गांव में आमजन से किया सीधा संवाद, विकास को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता

डीग (नीरज जैन) शासन को बंद कमरों से निकालकर सीधे जनता के द्वार तक ले जाना ही हमारी कार्यप्रणाली का मूल सिद्धांत है। जनसंवाद केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनता की अपेक्षाओं, सुझावों और जमीनी सच्चाई को समझने का सबसे सशक्त माध्यम है। इससे सरकार और आमजन के बीच विश्वास की डोर और अधिक मजबूत होती है,यह बात राजस्थान सरकार में गृह, गौपालन, पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य विभाग के राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने शुक्रवार को डीग जिले के बृजनगर क्षेत्र के गांव सिरथली में आयोजित वृहद जनसंवाद कार्यक्रम में कही।
उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल नीतियां बनाना नहीं, बल्कि उनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। प्रत्येक नागरिक की समस्या का त्वरित और स्थायी समाधान करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए सरकार के दरवाजे हमेशा खुले हैं।
जनसंवाद के दौरान मंत्री बेढ़म ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और पेयजल, सड़क, कृषि तथा पशुपालन से जुड़ी चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने आश्वस्त किया कि क्षेत्र के समग्र विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित किसानों, युवाओं और महिलाओं ने अपनी समस्याएं व सुझाव रखे, जिनका मंत्री बेढम ने सकारात्मक रूप से संज्ञान लेते हुए शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................