गंदगी और कचरे से अटे पड़े हैं नाले टूट गई सुरक्षा दीवार विधुत पोल गिरने का खतरा
गिर कर चोटिल हो रहे पशु और लोग
राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) कस्बे के बारलाबास मौहल्ले सहित आस पास नाले नालियों की सफाई नहीं होने से गंदगी और कचरे से भरे हुए हैं। वहीं दूसरी ओर नाले की सुरक्षा दीवार भी क्षतिग्रस्त हो जाने से जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं।
बारलाबास मौहल्ला निवासी समाजसेवी मुंशी लाल गुप्ता ने बताया कि बारला बास मौहल्ले में स्थित नाले की सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त हो जाने से आए दिन इस गंदे कीचड़ भरे नाले में पशु और आमजन गिर कर घायल हो रहें हैं। इसके अलावा नाले के किनारे पर लगा विधुत पोल भी गिराऊ अवस्था में है जिससे कभी भी बड़ा हादसा होने की संभावनाएं बनी हुई है। उन्होंने बताया कि इसकी नगरपालिका सहित अन्य जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों को शिकायत करने के बावजूद इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया है।
वहीं बरसात के मौसम के चलते हुए गंदगी युक्त नाले मच्छरों के पैदा होने से बुखार सहित अन्य बीमारियां फैलने की संभावनाएं प्रबल हो रही है।

