तिजारा की जनता ने अपने सांसद व केंद्रीय मंत्री का धूम धाम से मनाया जन्मदिन

Jun 30, 2024 - 16:36
 0
तिजारा की जनता ने अपने सांसद व केंद्रीय मंत्री का धूम धाम से मनाया जन्मदिन

तिजारा की श्री मोनी बाबा गौशाला में गौ वंशों को मीठा दलिया एवं गुड़ खिलाकर और पौधा रोपण कर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के केंद्रीय मंत्री अलवर सांसद भूपेंद्र यादव का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता देशपाल यादव ने कहा कि मंत्री भूपेंद्र यादव अलवर लोकसभा क्षेत्र की प्रगति और गरीबों में वंचितों के सशक्तिकरण के लिए काम कर रहे हैं। 

तिजारा मंडल अध्यक्ष बने सिंह बिधूड़ी ने बताया कि आपके यशस्वी मार्गदर्शन में विरासत और विकास को संजोए हुए आत्मनिर्भर देश, विकसित देश की संकल्पना साकार हो रही है। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन रामेश्वर सैनी, मंडल अध्यक्ष बने सिंह बिधूड़ी, भाजपा के वरिष्ठ नेता देशपाल यादव, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष कंवर सिंह चौधरी, वीरेंद्र सैनी, अनिल दहिया, विवेक शर्मा, एडवोकेट पुरुषोत्तम सैनी, यशपाल आचार्य, साहिल राठौर, नरेंद्र पटेल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

  • मुकेश कुमार 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................