कृषकों एवं पशुपालकों को विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी एवं लाभपहुँचाना
गोविन्दगढ़, (अलवर) गोविन्दगढ़ उपखण्ड क्षेत्र में गिरदावर सर्किल (ILR) मालपुर पर आज 23 जनवरी, 2026 को बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर ग्लोबल राजस्थान एग्रिकेट मीट GRAM 2026 ग्राम उत्थान शिविर का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य GRAM-2026 में प्रगतिशील कृषकों एवं पशुपालकों की सहभागिता सुनिश्चित करना और कृषकों एवं पशुपालकों को विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी एवं लाभ पहुँचाना है। इस शिविर के प्रभारी राजेन्द्र यादव नायब तहसीलदार गोविन्दगढ़ थे।
शिविर आयोजन की सफलताओं संबंधी व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये। एक दिवसीय GRAM उत्थान शिविर में कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के अतिरिक्त कृषि विपणन सहकारिता, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, पंचायती राज, उद्योग, जल ससाधन विभाग एवं ऊर्जा विभाग के कार्य बिन्दुओं को भी शामिल किया गया है।
इस शिविर का आमजन में योजना के प्रचार-प्रसार किया गया एवं जनप्रतिनिधियों/आमजन को अवगत कराते हुए शिविरों में योजनाओं का अधिकाधिक लाभ जन सामान्य को उपलब्ध कराया जा सके।