ग्राम पंचायत बहनेरा में ग्राम उत्थान शिविर का जिला कलक्टर ने किया निरीक्षण

Jan 23, 2026 - 14:19
 0
ग्राम पंचायत बहनेरा में ग्राम उत्थान शिविर का जिला कलक्टर ने किया निरीक्षण
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय)राज्य सरकार के दिशा-निर्देश पर आयोजित ग्रामोत्थान शिविर के बेहतर क्रियान्वयन को लेकर जिला कलक्टर कमर चौधरी ने गिरदावर सर्किल बहनेरा में शुक्रवार को सेवर के ग्राम पंचायत बहनेरा में ग्राम उत्थान शिविर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने शिविर में लगाई गई विभिन्न विभागों के स्टॉलों का अवलोकन कर फीड़बैक लिया। उनके द्वारा राज्य सरकार के द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्रों का वितरण किया।
जिला कलक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशानुरूप अंतिम व्यक्ति तक सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित कर राहत प्रदान करे। उन्होंने कहा कि ग्रामोत्थान शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को उनकी समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया जाये। उन्होंने कहा ग्रामोत्थान शिविरों की सार्थकता के लिए ग्रामीणों, किसानों, पशुपालकों को कल्याणकारी योजनाओं से आर्थिक संबलता प्रदान करना है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी पात्रजन शिविर से निराश होकर नहीं लौटे।
शिविर में कृषि विभाग द्वारा तारबंदी के 10, पाईपलाईन के 15, फॉर्मपौंड के 15, सोलर पम्प के लिए 2 आवेदन, किसान क्रेडिट कार्ड के 19 आवेदन प्राप्त हुए एवं मुख्यमंत्री मंगला पशुयोजना के तहत 262 प्रमाण पत्र, स्वामित्व के 335 कार्ड वितरण किए, पीएम सूर्यघर योजनान्तर्गत 11 लाभार्थियों का पंजीयन किया गया है। शिविर मंे कृषि, उद्यानिकी, कृषि विपणन, सहकारिता, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, पंचायतीराज, जल संसाधन, उद्योग एवं ऊर्जा विभाग के कुल 1665 पात्रजनों को लाभान्वित किया गया। इस मौके पर भरतपुर उपखण्ड अधिकारी भारती गुप्ता, एवं विकास अधिकारी विनयमित्र सहित अन्य अधिकारी व ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................