महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र ने महाविद्यालय में किया कार्यशाला का आयोजन
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) महिला सुरक्षा एवम् सलाह केंद्र पुलिस थाना द्वाराआज राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष में महिला सुरक्षा एवम् सलाह केंद्र लक्ष्मणगढ़, मे राजकीय महाविद्यालय में कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में विद्यालय की बच्चियों शामिल रही, बच्चियों को राष्ट्रीय बालिका दिवस के बारे में जानकारी दी गई , जिसका उद्देश्य बालिकाओं के अधिकारों, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और सम्मान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
बच्चियों को साइबर क्राइम से भी अवगत कराया गया व उससे बचाव के उपाय भी बताए गए तथा 1930 की जानकारी दी गई । इमर्जेंसी नम्बर 100, 112, 1090 के बारे में भी बताए गया । बच्चियों से उनकी समस्याएं जानी गई व उनकी समस्याओं को सुन कर उन्हें समझाया गया व सामाजिक कानूनी जानकारी दी गई । कालिका पेट्रोलिंग यूनिट से भी अवगत कराया गया । सामाजिक सलाहकार किरण वर्मा व विधिक सलाहकार सुनीता शर्मा व समस्त टीचर्स व स्टाफ शामिल रहे।

