बालिका दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम हुए आयोजित

Jan 24, 2026 - 13:21
 0
बालिका  दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम हुए आयोजित

 सिरोही (रमेश सुथार) -मिशन निदेशक एनएचएम जयपुर के दिशा निर्देशानुसार  24 जनवरी 2026 को एएनएम ट्रेंनिंग सेंटर सिरोही में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सिरोही डॉ.दिनेश खराड़ी के अतिथ्य में राष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम की थीम बालिकाओं के सशक्तिकरण और उज्जवल भविष्य (Empowering Girls For a Bright Future) पर कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
 डीपीसी पीसीपीएनडीटी  देव किशन छंगाणी, डीपीसी आशा  सीआर. लोहार, एएनएमटीसी प्रभारी सुनीता रानी,  प्रेमाराम डीईओ पीसीपीएनडीटी सेल , सुरेश कुमार परमार नर्सिंग ट्यूटर उपस्थित रहे । कार्यक्रम में सभी प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में बेटियाँ अनमोल है से सम्बंधित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता रही प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान हासिल करने वाली बालिकाओं को  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी  सिरोही के द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया । उसके पश्चात बालिका दिवस के उपलक्ष में बेटी बचाओ की शपथ दिलवाकर कार्यक्रम का समापन किया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................